
Shree Vaishno Aarti
Change Bhasha
जय वैष्णवी माता,
मैया जय वैष्णवी माता।
हाथ जोड़ तेरे आगे,
आरती मैं गाता॥
॥जय वैष्णवी माता ॥
शीश पे छत्र विराजे,
मूरतिया प्यारी।
गंगा बहती चरनन,
ज्योति जगे न्यारी॥
॥ जय वैष्णवी माता ॥
ब्रह्मा वेद पढ़े नित द्वारे,
शंकर ध्यान धरे।
सेवक चंवर डुलावत,
नारद नृत्य करे॥
॥जय वैष्णवी माता ॥
सुन्दर गुफा तुम्हारी,
मन को अति भावे।
बार-बार देखन को,
ऐ माँ मन चावे॥
॥जय वैष्णवी माता ॥
भवन पे झण्डे झूलें,
घंटा ध्वनि बाजे।
ऊँचा पर्वत तेरा,
माता प्रिय लागे॥
॥जय वैष्णवी माता ॥
पान सुपारी ध्वजा नारियल,
भेंट पुष्प मेवा।
दास खड़े चरणों में,
दर्शन दो देवा॥
॥जय वैष्णवी माता ॥
जो जन निश्चय करके,
द्वार तेरे आवे।
उसकी इच्छा पूरण,
माता हो जावे॥
॥ जय वैष्णवी माता ॥
इतनी स्तुति निश-दिन,
जो नर भी गावे।
कहते सेवक ध्यानू,
सुख सम्पत्ति पावे॥
॥ जय वैष्णवी माता ॥