
Maa Baglamukhi ki Aarti
Change Bhasha
जय जय श्री बगलामुखी माता. आरति करहूँ तुम्हारी॥ टेक॥ पीत वसन तन पर तव सोहै, कुण्डल की छबि न्यारी॥जय-जय” कर-कमलों में मुद्गर धारै, अस्तुति करहिं सकल नर-नारी॥जय-जय” चम्पक माल गले लहरावे, सुर नर मुनि जय जयति उचारी॥जय-जय” त्रिविध ताप मिटि जात सकल सब, भक्ति सदा तव है सुखकारी॥जय-जय” पालत हरत सृजत तुम जग को, सब जीवन की हो रखवारी॥जय-जय” मोह निशा में भ्रमत सकल जन, करहु हृदय महँ, तुम उजियारी॥जय-जय” तिमिर नशावहु ज्ञान बढ़ावहु, अम्बे तुमही हो असुरारी॥जय-जय” सन्तन को सुख देत सदा ही, सब जन की तुम प्राण पियारी॥जय-जय” तव चरणन जो ध्यान लगावै, ताको हो सब भव-भयहारी॥जय-जय” प्रेम सहित जो करहिं आरती, ते नर मोक्षधाम अधिकारी॥जय-जय” दोहा-बगलामुखी की आरती, पढ़े सुनै जो कोय। विनती कुलपति मिश्र की, सुख-सम्पति सब होय॥