Khinchta jata tez timir tanta kya fera

Change Bhasha

खिंचता जाता तेज, तिमिर तनता, क्या फेरा
अरे, सवेरा भी होगा या सदा अँधेरा ?

रहे अँधेरा, ये समाधियाँ दिख जायेंगी -
घास-पात पर शबनम से कुछ लिख जायेंगी !
कभी पढ़ेंगे लोग - न सब दिन अपढ़ रहेंगे,
सब दिन मूक व्यथा न सहेंगे, कभी कहेंगे -

'अंधकार का तना चंदोवा था जन-भू पर,
दीप उजलते, जलते थे, बस ऊपर-ऊपर ।
जीवित जले हुए कीड़ों की ये समाधियाँ,
दीप जलाना मना, यहाँ उठती न आँधियाँ ।


दीप जलाना अगर रस्म भर, इधर न आना !
दीप दिखाकर अंधकार को क्या चमकाना !!
('शिप्रा')

Explore brah.ma

Create an Impact!

Keep Brah.ma Alive and Thriving

or Connect on Social

Soulful Sanatan Creations

Explore our Spiritual Products & Discover Your Essence
Best Sellers

Best Sellers

Discover Our Best-Selling Dharmic T-Shirts
Sanatani Dolls

Sanatani Dolls

A new life to stories and sanatan wisdom to kids
Dharmic Products

Dharmic Products

Products for enlightment straight from kashi
Sanskrit T-shirts

Sanskrit T-shirts

Explore Our Collection of Sanskrit T-Shirts
Yoga T-shirts

Yoga T-shirts

Find Your Inner Zen with our Yoga Collection